Goga Navami Date 2026: इस बार 5 सितंबर को उदयातिथि के विशेष संयोग में मनेगी गोगा नवमी, नोट कर लें मुख्य पूजा का शुभ मुहूर्त और तिथि का समय

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 12:06 PM (IST)

Goga Navami 2026: उत्तर-पश्चिम भारत का ऐतिहासिक और बेहद लोकप्रिय सांस्कृतिक पर्व गोगा नवमी इस साल 2026 में बेहद खास संयोगों के साथ मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पावन पर्व केवल एक पूजा-अनुष्ठान नहीं, बल्कि अटूट लोक-श्रद्धा, सांप्रदायिक सौहार्द और मरुभूमि की प्राचीन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। हर साल कृष्ण जन्माष्टमी से अगले दिन गोगा नवमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अनेक स्थानों से श्रद्धालु पकवान बनाकर गोगा जी को भोग लगाने के लिए लेकर आते हैं। विधि-विधान से पूजा कर मन्नतें मांगते हैं। मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग कहते हैं की बाबा की गाथा प्राचीन समय से यहां गाई जा रही है। मेले में जो भी श्रद्धालु आकर सच्चे दिल से प्रार्थना करते हैं। उनकी हर इच्छा पूरी होती है। कई वर्षों से यहां पूजा-पाठ के लिए भीड़ उमड़ रही है। 

PunjabKesari Goga Navami

उत्तर भारत में प्रचलित पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार इसे 'भाद्रपद कृष्ण नवमी' कहा जाता है, जबकि दक्षिण व पश्चिमी भारत के अमांत पंचांग के अनुसार इस दिन को 'श्रावण कृष्ण नवमी' के नाम से जाना जाता है। हालांकि, तिथि और दिन बिल्कुल एक ही रहता है।

Goga Navami Puja Time 2026 गोगा नवमी 2026 शुभ मुहूर्त 
हिन्दू पंचांग के अनुसार, गोगा नवमी का त्योहार भाद्रपद कृष्ण नवमी को मनाया जाता है। चंद्र गणना पर आधारित होने के कारण हर साल अंग्रेजी कैलेंडर में इसकी तारीख बदलती है। इस साल 2026 में गोगा नवमी की तिथि और शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:

गोगा नवमी तिथि आरम्भ: 05 सितंबर 2026 (शनिवार), मध्यरात्रि 12:13 ए.एम से
गोगा नवमी तिथि समाप्त: 05 सितंबर 2026 (शनिवार), रात्रि 09:54 पी.एम पर

मुख्य पूजा का दिन उदयातिथि के नियम के अनुसार, सूर्योदय के समय नवमी तिथि होने के कारण 05 सितंबर 2026 (शनिवार) को ही मुख्य रूप से गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा और इसी दिन सारे अनुष्ठान किए जाएंगे।

PunjabKesari Goga Navami

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News