Ram Mandir Donation case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट 17 से करेगा सुनवाई

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 08:58 AM (IST)

नई दिल्ली (एजैंसी): सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की अदालत की निगरानी में एस.आई.टी. जांच कराने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर 17 अगस्त को सुनवाई करेगा।     
   
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को वकील ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का मामले में पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त राष्ट्र गए हैं।  इसके बाद पीठ ने मामले की सुनवाई 17 अगस्त को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए।   

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News