Ram Mandir Donation case: राम मंदिर मामले पर एक महीने से प्रधानमंत्री मौन क्यों?
punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 09:03 AM (IST)
Ram Mandir Donation case: कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के विषय को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह इस गंभीर विषय पर पिछले एक महीने से मौन क्यों हैं।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि राम मंदिर में भाजपा और आर.एस.एस. द्वारा ‘सुनियोजित तरीके से चंदा चोरी’ की गई। उन्होंने सवाल किया कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर पिछले एक महीने से चुप क्यों हैं?
