अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच तेज
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 08:32 AM (IST)
अयोध्या (इंट.): राम मंदिर ट्रस्ट ने भी दान राशि से जुड़े कथित हेरफेर के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार से स्वयं सिफारिश की थी। जांच के दायरे में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और चढ़ावा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था भी शामिल हो सकती है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) ने राम मंदिर चढ़ावा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज
कर दी है।
3 सदस्यीय एस.आई.टी. का नेतृत्व लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे हैं। टीम में आई.जी. किरण एस. और वित्त विभाग के विशेष सचिव नीलरत्न कुमार भी शामिल हैं। सरकार ने एस.आई.टी. को 7 दिन में प्रारंभिक और 15 दिन में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। बाबरी मस्जिद प्रकरण के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा, “भगवान का पैसा कहीं नहीं जाएगा, उसे खोज लिया जाएगा।”
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
