Ram Mandir: उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान, 5 जुलाई से गूंजेगी 'राम रक्षा' की हुंकार, हनुमान चालीसा से घेरेंगे भाजपा का किला!
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 10:24 AM (IST)
Ram Raksha Andolan: शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में 5 जुलाई से ‘राम रक्षा’ आंदोलन शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की और लोगों से अयोध्या के प्रतिष्ठित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले को लेकर इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
ठाकरे ने कहा कि रविवार (5 जुलाई) को लोग मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में एकत्र होंगे, जहां ‘हनुमान स्तोत्र’ और ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करेंगे तथा अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित ‘चोरी’ की जिम्मेदारी लेने के लिए भाजपा पर दबाव बनाएंगे।
