Raksha bandhan: कल शनि सुखधाम में मनाया जाएगा रक्षा बंधन पर्व, शनि की वक्र दृष्टि नहीं करेगी परेशान
punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 10:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Raksha bandhan: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर शनि सुखधाम मंदिर जालंधर शहर में 26 अगस्त को शाम 05: 30 बजे रक्षा बंधन का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आप भी सपरिवार आमंत्रित हैं। शनिदेव को राखी बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। राखी के साथ मिठाई लाना न भूलें। वैसे तो शनिदेव को मिष्ठान के तौर पर गुड़, मीठी पूरी और गुलाब जामुन बहुत पसंद हैं। आप अपनी इच्छा के अनुसार शनि को किसी भी मिठाई का भोग लगा सकते हैं।
शनिदेव की लाडली बहन का नाम यमुना और भद्रा है। यमुना नदी को पवित्र और पापनाशिनी माना गया है। यमुना नदी के रूप में उत्तरकाशी से 30 की.मी उत्तर, गढ़वाल में यमुनोत्री नामक जगह पर बहती हैं। सूर्य देव से यमुना को वरदान प्राप्त है, जो जन यमुनोत्री धाम में आकर यमुना में स्नान करेगा, उसके पापों का नाश होगा। शनि की वक्र दृष्टि और यम यातना से भी मुक्ति मिलेगी।
भद्रा स्वभाव से क्रूर मानी जाती हैं। ज्योतिष विद्वान इसे अशुभ फल देने वाली मानते हैं। तभी तो भद्रा में कोई सभी शुभ काम वर्जित होते हैं। भद्रा की वजह से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन में नहीं है इसलिए 30 अगस्त को रात 9 बजे के बाद और 31 अगस्त को सुबह 7 बजे से पहले राखी बांधी जाएगी।