Rahu Transit 2023: साल 2023 में जल्द ही राहु करने जा रहे हैं गोचर, ये 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu Transit 2023: आज बात करेंगे राहु और केतु के गोचर के बारे में। राहु आपके दिमाग का कारक है। आज बताएंगे जब 30 अक्टूबर को जब राहु गोचर करेंगे तो कैसा फल देंगे और कौन सी वो 4 राशियां हैं, जिनको शुभ फल मिलेंगे। राहु का गोचर तीसरे, छठे, दसवें और बारहवें भाव में शुभ फलदायक होता है। सबसे पहली राशि है-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृष राशि: वृष राशि के लिए राहु का गोचर शुभ साबित होगा। फिलहाल राहु इस समय मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। मेष राशि में वृषभ राशि के बारहवें भाव में गोचर हो रहा है। बारहवें से राहु अब ग्यारहवें में आ जाएंगे। ये गोचर शुभ हो जाएगा। वृषभ राशि के जातक पहले से ही एक समस्या से जूझ रहे थे। पंचम में केतु आ जाएंगे और ग्यारहवें भाव में राहु आ जाएंगे। दोनों में से एक ग्रह शुभ स्थिति में आ जाएंगे। राहु की अपनी कोई राशि नहीं होती लेकिन राहु जिस राशि में बैठते हैं तो उस राशि के मुताबिक फल करते हैं। ग्यारहवें भाव में जब राहु बैठेंगे तो पंचम को देखेंगे। पांचवी दृष्टि जाएगी तीसरे भाव के ऊपर और एक दृष्टि जाएगी सप्तम भाव के ऊपर। आय में वृद्धि करेंगे 30 अक्टूबर के बाद। राहु और केतु के गोचर का असर बहुत जल्दी हो जाता है। राहु जब अच्छा होता है तो आपसे धार्मिक यात्रा करवाता है। वृषभ राशि के लिए शनि कारक ग्रह हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए राहु का गोचर शुभ होने जा रहा है। मिथुन राशि के लिए राहु दसवें भाव में गोचर करेंगे। दसवें भाव में राहु का गोचर शुभ होता है। दसवां भाव आपका कर्म स्थान है। राहु की एक दृष्टि धन भाव के ऊपर जाएगी और दूसरी दृष्टि जाएगी छठे भाव के ऊपर। छठा भाव दसवें से नौवां भाव होता है। दसवें का भाग्य स्थान छठा भाव होता है। राहु इन तीनों भावों को एक्टिवेट करेंगे। इससे आपको धन लाभ भी होगा और तरक्की भी होगी।

तुला राशि: तुला राशि के लिए ये गोचर काफी अच्छा साबित होने जा रहा है। तुला राशि के लिए केतु गुजर रहा है। सप्तम भाव में राहु का गोचर हो रहा है। सप्तम भाव से ये छठे में आ जाएंगे। अगर किसी तरह का ऋण आपके ऊपर है तो उससे मुक्ति मिल सकती है। अगर आपको नई जॉब की तलाश है तो उसमें भी लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में भी फायदा मिलेगा। रिलेशन और हेल्थ में इसका असर देखने को मिलेगा।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए ये गोचर काफी बढ़िया रहेगा। मकर राशि से तीसरे भाव में राहु गोचर करेंगे। राहु का तीसरे भाव का गोचर शुभ फलदायी होता है। ये तीसरे भाव से ग्यारहवें भाव को एक्टिवेट करेंगे। ग्यारहवें भाव से कर्म का फल देखा जाएगा। ये सारा कुछ आपकी कुंडली में दशा या महादशा से देखा जाएगा। आय निश्चित तौर पर बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ रिलेशन अच्छा हो सकता है। अगर विदेश जाने का कार्यक्रम है तो हो सकता है वहां पर आपको कामयाबी मिले।
 
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News