Prakash Parv of Guru Nanak Dev Ji: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जैतो (पराशर): उपराष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। 

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी आध्यात्मिक ज्ञान के प्रकाश पुंज थे। उनकी शिक्षाएं मानवता से गहराई से मेल खाती हैं, सभी प्राणियों की एकता पर जोर देती हैं और समानता, दया और नि:स्वार्थ सेवा की वकालत करती हैं। सहिष्णुता और असीम करुणा का उनका गहरा संदेश जाति, पंथ, धर्म और राष्ट्रीयता की सीमाओं को पार करते हुए मानव जाति का मार्गदर्शन करता रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News