Pradosh Vrat Shubh Muhurat: जानें, कब रखा जाएगा सितंबर का पहला प्रदोष व्रत

punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 12:33 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pradosh Vrat 2025 Date and Time: अंग्रेजी महीने सितंबर माह का पहला प्रदोष व्रत 5 सितंबर 2025 शुक्रवार को रखा जाएगा। एक माह में 2 प्रदोष व्रत होते हैं, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हैं। वैसे तो यह व्रत हर वर्ग के लिए बहुत लाभकारी है लेकिन महिलाएं इस व्रत को विशेष तौर पर करती हैं। कुंवारी कन्याओं को मनचाहे साथी से जीवन भर का साथ प्राप्त होता है। सुहागिन महिलाओं को पति से भरपूर प्रेम मिलता है। घर-परिवार से खुशहाली बनी रहती है।

PunjabKesari Pradosh Vrat Shubh Muhurat
Shukra Pradosh Vrat Shubh Muhurat शुक्र प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 5 सितंबर को सुबह 4 बजकर 8 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन 6 सितंबर की सुबह 3 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगा। प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय होती है और उदया तिथि के अनुसार इस व्रत को शुक्रवार 5 सितंबर को किया जाएगा। इस दिन शुक्रवार है इसलिए इसे शुक्र प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा। शाम के लिए पूजा का मुहूर्त 6:38 से रात 8:55 बजे तक रहेगा।

PunjabKesari Pradosh Vrat Shubh Muhurat
Shukra Pradosh special benefits शुक्र प्रदोष विशेष लाभ
शुक्र प्रदोष व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जिनके विवाह में बाधाएं आ रही हों। दाम्पत्य जीवन में शांति, प्रेम और स्थिरता आती है। घर-परिवार में मां लक्ष्मी का वास होता है।

PunjabKesari Pradosh Vrat Shubh Muhurat


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News