Chaitra Maas 2026: आज से शुरू हुआ हिंदू पंचांग का पहला महीना, जानें धार्मिक महत्व और प्रमुख पर्व

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 02:50 PM (IST)

Chaitra Maas 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार आज से चैत्र मास का शुभारंभ हो गया है। यह महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है और इसी के साथ नए संवत्सर की शुरुआत भी होती है। उदयातिथि के अनुसार आज से चैत्र माह प्रारंभ माना जा रहा है। वैदिक पंचांग के मुताबिक चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 03 मार्च की शाम 05 बजकर 07 मिनट पर शुरू हुई थी, जिसका समापन आज शाम 04 बजकर 48 मिनट पर होगा।

इस वर्ष चैत्र मास 02 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा। खास बात यह है कि इस बार चैत्र माह की शुरुआत होली के पर्व के साथ हुई है, जिससे इस महीने का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया है।

PunjabKesari Chaitra Maas 2026

19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2083
चैत्र मास का सबसे बड़ा महत्व इस बात से है कि इसी माह में हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। 19 मार्च 2026 को हिंदू नव संवत्सर 2083 का शुभारंभ होगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि भी प्रारंभ होगी। देश के विभिन्न हिस्सों में इस दिन गुड़ी पड़वा और उगादि जैसे नववर्ष पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं।

चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। इसके बाद राम नवमी और फिर हनुमान जयंती जैसे प्रमुख पर्व भी इसी माह में आते हैं। इस प्रकार चैत्र मास आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक आयोजनों से भरपूर माना जाता है।

PunjabKesari Chaitra Maas 2026

चैत्र माह का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र मास सृष्टि की रचना का प्रतीक है। कई ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि इसी माह से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना आरंभ की थी। इसलिए इसे नव आरंभ और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

यह महीना ऋतु परिवर्तन का भी संकेत देता है। इस समय शीत ऋतु विदा लेती है और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है। मौसम में बदलाव के कारण शरीर और मन को संतुलित रखने की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि इस माह में व्रत, उपवास, ध्यान और सात्विक आहार पर विशेष जोर दिया जाता है।

धार्मिक दृष्टि से यह महीना साधना, संकल्प और आत्मशुद्धि का काल माना जाता है। मान्यता है कि इस समय किए गए जप-तप और दान-पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है।

प्रमुख पर्व जो बनाएंगे चैत्र मास को खास
चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष 2083, राम नवमी, हनुमान जयंती, गुड़ी पड़वा और उगादि। इन पर्वों के कारण चैत्र माह को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Chaitra Maas 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News