Amalaki Ekadashi 2026 : सौभाग्य का संदेश लेकर आ रही है आमलकी एकादशी, जानें भाग्यशाली राशियां

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 12:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Amalaki Ekadashi 2026 : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी कहा जाता है, अपने आप में अद्वितीय है। वर्ष 2026 में यह एकादशी सौभाग्य और समृद्धि का विशेष संदेश लेकर आ रही है। आमलकी का अर्थ है आंवला। शास्त्रों के अनुसार, आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी कष्टों का अंत होता है। आइए विस्तार से जानते हैं आमलकी एकादशी 2026 की तिथि, महत्व और उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिन्हें इस बार विशेष लाभ मिलने वाला है।

इन 5 राशियों के लिए खुलेगा किस्मत का ताला

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए यह एकादशी आर्थिक उन्नति का मार्ग खोलेगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

उपाय: आंवले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय पारिवारिक खुशियों का संदेश लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, तो बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।

पाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और आंवला अर्पित करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने रोगों से राहत मिलेगी।

उपाय: एकादशी के दिन किसी ब्राह्मण को आंवले का दान करें।

 तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए आमलकी एकादशी सौभाग्य लेकर आ रही है। आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय: "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।  भाग्य का साथ मिलने से बिगड़े हुए काम अचानक बनने लगेंगे।

उपाय: आंवले के फल का सेवन करें और प्रसाद रूप में बांटें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Saini

Related News