जानिए, मीन राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 06:53 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)

PunjabKesari Pisces Rashifal in hindi 2019
आने वाला नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि मीन है। मीन राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा।

PunjabKesari Pisces Rashifal in hindi 2019

जनवरी
कठिन संघर्ष के बाद निर्वाह योग्य आमदन के साधन बनेंगे, अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिल सकता है। भूमि, वाहन एवं मकान का सुख मिलेगा। परिवार में व्यर्थ की भागदौड़ और खर्च की अधिकता रहेगी। 

PunjabKesari Pisces Rashifal in hindi 2019

फरवरी
मनचाही सफलता के साथ धन लाभ प्राप्त होगा। घरेलू खर्च अधिक होंगे। विदेशी संबंधियों से कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे। गुरूवार का व्रत करना एवं शनिवार को गौशाला में हरा चारा एवं गुड़ आदि का दान करना शुभ रहेगा।

PunjabKesari Pisces Rashifal in hindi 2019

मार्च
बिंदास होकर ज़िंदगी का लुत्फ उठाएं, सितारे आपके पक्ष में हैं। आंखें बंद करके किसी पर भी यक़ीन न करें, धोखा मिल सकता है। मनचाही यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भरेगी।

PunjabKesari Pisces Rashifal in hindi 2019

अप्रैल
धन संबंधी परेशानी और किसी उच्चाधिकारी से विरोध पैदा होगा। व्यवसाय में छोटा-मोटा लाभ होगा। विलासादि कार्यों पर धन का खर्च होगा। क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ काम बिगड़ने के योग हैं।

मई
हंसी-मजाक के बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। घर में मन-मुटाव का वातावरण रहेगा। स्वभाव में क्रोध एवं चिड़चिड़ापन रहेगा। संयमपूर्ण व्यवहार करें। व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। परिवार के हितों के खिलाफ़ कोई भी काम न करें।

जून
कामकाज में दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परिवर्तन की योजना भी बनेगी परंतु निकट बंधुओं से तनाव रहेगा। घर में खुशी के अवसर मिलेंगे। कुछ बिगड़े काम बनेंगे परंतु क्रोध अधिक रहेगा। गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ होगा।

जुलाई
कार्य व्यवसाय में उन्नति व लाभ के अवसर मिलेंगे। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। भागदौड़ के उपरांत निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। श्रावण महात्मय का पाठ एवं शिव पूजा करना शुभ रहेगा।

अगस्त
विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश न करें। पार्टनर आपके लिए फ़रिश्तों जैसा काम करेगा। स्वास्थ्य ढिला रहेगा, लगातार डॉक्टरी सलाह लेते रहें। धार्मिक कार्यों की तरफ रूझान रहेगा, जिससे मनासिक शांति मिलेगी।

सितम्बर
आय के साधनों में वृद्धि एवं परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे। निकट बंधुओं के साथ तनाव एवं मन अशांत रहेगा। पारिवारिक सहयोग से कोई बिगड़ा काम बनेगा। श्री सरस्वती स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

अक्तूबर
धन लाभ व कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। क्रोध व उत्तेजना से कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है। धर्म-कर्म के कामों में धन का खर्च अधिक होगा। श्री आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

नवम्बर
धन लाभ एवं आय के साधनों में वृद्धी होगी। उच्चप्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंध बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। चोट का भय रहेगा एवं स्वास्थ्य ढिला रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ लाभ देगा।

दिसम्बर
कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा। धन लाभ व पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। घर-परिवार में शुभ मंगल कार्य भी होंगे। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें। गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ होगा।

जानिए, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 2019 

जानिए, वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 2019 

जानिए, धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, मकर राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News