Phulera Dooj 2024: मांगलिक कार्य करने के लिए बेहद खास है ये दिन, जानें कब मनाया जाएगा फुलेरा दूज का पर्व

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Phulera Dooj 2024: हिंदू धर्म में हर पर्व की अपनी ही एक खासियत होती है। इन्हीं में से एक है फुलेरा दूज। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फूलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुख्य तौर पर राधा-कृष्ण की पूजा करने का विधान है। बता दें कि फाल्गुन माह में होली का पर्व मनाया जाता है। ब्रज की गलियों में इस पर्व की बहुत ही धूम देखने को मिलती है। मथुरा-वृंदावन सहित कई जगहों पर बसंत पंचमी से होली की शुरुआत हो जाती है और पूरे 40 दिन तक चलती है। फूलेरा दूज का पर्व होली की तरह ही होता है, फर्क सिर्फ इतना होता है कि इस दिन फूलों के साथ होली खेली जाती है। कान्हा की नगरी में इस दिन बहुत ही हलचल देखने को मिलती है। इसी के साथ यदि इस दिन राधा रानी और कान्हा जी की पूजा की जाए तो वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कब मनाया जाएगा फुलेरा दूज का पर्व।

PunjabKesari Phulera Dooj

Phulera dooj date 2024 फुलेरा दूज डेट 2024

पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। 2024 में ये पर्व 12 मार्च 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। इसे फुलेरिया दूज के नाम से भी जाना जाता है। इसी के साथ आपको बता दें कि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इसका मतलब आप बिना किसी मुहूर्त निकलवाए इस दिन शुभ कार्य कर सकते हो। फुलेरा दूज के दिन बहुत से शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है जिस वजह से इसकी खासियत और भी बढ़ गई है।

PunjabKesari Phulera Dooj

Phulera Dooj Muhurta 2024 फुलेरा दूज मुहूर्त 2024

राधा-कृष्ण पूजा मुहूर्त - सुबह 09.32 - दोपहर 02.00
गोधुलि मुहूर्त - शाम 06.25 - शाम 06.50

PunjabKesari Phulera Dooj

Importance of Phulera Dooj फुलेरा दूज का महत्व
मान्यताओं के अनुसार फुलेरा दूज के दिन ही श्री कृष्ण ने गोपियों संग फूलों की होली खेली थी। इस वजह से इस दिन को फुलेरा दूज के नाम से जाना जाता है। मथुरा और वृन्दावन में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है। शास्त्रों के अनुसार ये दिन सारे दोषों से मुक्त होता है। इस दिन कोई भी कार्य बिना किसी मुहूर्त के लिया जा सकता है। बता दें कि इस दिन श्रृंगार की वस्तुएं दान करने से सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर कोई नया व्यापार या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये दिन बेहद ही खास है।

PunjabKesari Phulera Dooj
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News