28 जून से लगेगी पंचक, इस दौरान नहीं करने चाहिए ये कार्य

punjabkesari.in Saturday, Jun 26, 2021 - 01:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सनातन धर्म या हिंदू धर्म में पंचक को शुभ नहीं माना जाता। जिस कारण इस समय में किसी भी तरह के मांगलिक व शुभ कार्य संपन्न नहीं किए जाते। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नक्षत्रों के मेल से निर्मित होने वाले योग को पंचक कहा जाता है। धार्मिक व ज्योतिष शास्त्रों में बताया गया है कि जिस समय चंद्रमा, कुंभ और मीन राशि पर होता है, तो उस समय को पंचक माना जाता हैै। जो एक अशुभ योग व नक्षत्र कहलाता है। बल्कि कहा जाता है पंचक अशुत्र और हानिकारक नक्षत्रों का एक योग होता है। बता दें पंचक के 5 नक्षत्रों में घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती शामिल हैं। तो वहीं पंचक का स्वामी ग्रह कुंभ और राशि मीन होती है। प्रत्येक मास में आने वाले पंचक में इन्हीं 5 नक्षत्रों की गणना की जाती है। 

यहां जानें इस वर्ष कब-कब लगे रही है पंचक- 
1. 15 जनवरी 2021 से 20 जनवरी 2021 तक।
2. 12 फरवरी 2021 से 16 फरवरी 2021 तक।
3. 11 मार्च 2021 से 16 मार्च 2021 तक।
4. 07 अप्रैल 2021 से 12 अप्रैल 2021 तक।
5. 04 मई 2021 से 09 मई 2021 तक।
6. 01 जून 2021 से 05 जून 2021 तक।
7. 28 जून 2021 से 03 जुलाई 2021 तक।
8. 25 जुलाई 2021 से 30 जुलाई 2021 तक।
9. 22 अगस्त 2021 से 26 अगस्त 2021 तक।
10. 18 सितंबर 2021 से 23 सितंबर 2021 तक।
11. 15 अक्टूबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक।
12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक।
13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर पंचक के दौरान किसी की मृत्यु हो जाती है तो शव के साथ पांच पुतले आटे या कुश (घास) से बनाएं और अर्थी पर रखें और इन पांचों का भी शव की तरह अंतिम संस्कार करें। इससे दोष खत्म हो जाता है। गरुड़ पुराण में भी ऐसा बताया गया है। कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि पंचक में भी शुभ कार्य हो सकते हैं।

इसके अलावा इस दौरान घर में चारपाई भी नहीं बनानी चाहिए। ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि इससे घर-परिवार कोई बड़ा संकट आता है।

ज्योतिष मत है कि पंचक लगी हो तो और जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि ईंधन एकत्रित नही करना चाहिए, इससे अग्नि का भय होता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News