Office Bag Vastu Tips : क्या आपका बैग भी बन रहा है आर्थिक परेशानी का कारण तो जानें वास्तु के खास नियम
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 04:33 PM (IST)
Office Bag Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत खास महत्व है। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ऑफिस और या काम पर जाते समय बैग का इस्तेमाल तो जरूर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बैग आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे दैनिक इस्तेमाल की चीजों में एक विशेष ऊर्जा होती है। यदि आपका ऑफिस बैग वास्तु के नियमों के अनुसार नहीं हं, तो यह आपकी तरक्की में रुकावटें और बेफिजूल के खर्जों का कारण बन सकता है। तो आइए जानते हैं कि ऑफिस बैग से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में-
बैग में न रखें पुरानी रसीदें और बिल
वास्तु के अनुसार, लोग फटे-पुराने रसीदें, बिल और फालतू के कागज अपने बैग में ही भूल जाते हैं। लेकिन यह चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। इससे अनचाहे खर्जे बढ़ते हैं और धन का ठहराव नहीं होता।
दवाइयों को रखें अलग
वास्तु के अनुसार, ऑफिस बैग में दवाइयां रखने से जीवन में बीमारियां और मानसिक तनाव बढ़ता है। यदि दवा रखना बहुत जरूरी हो, तो उसे बैग के किसी छोटे, ढके हुए जिप में पाउच बना कर अलग से रखें।
जूठन और खाने के खाली डिब्बे तुरंत हटाएं
लंच खत्म होने के बाद टिफिन के खाली डिब्बे, पन्नी या फल के छिलके बैग में देर तक न पड़े रहने दें। जूठन और कचरा बैग में रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं और यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।
बैग का रंग चुनते समय रखें ध्यान
वास्तु के अनुसार बैग के रंगों का भी आपकी कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। भूरा, काला, नेवी ब्लू या डार्क ग्रे रंग के बैग काम के माहौल के लिए सबसे उत्तम माने जाते हैं। बेहद भड़कीले या कटे-फटे बैग का इस्तेमाल करने से बचें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
