आपकी Birth Date 8, 17 व 26 है: अंकशास्त्र से जानें कैसा रहेगा 2017

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2017 - 09:19 AM (IST)

साल 2017 का तत्व अंक "8" है व जटिल अंक "1" है। इसी लिहाज से इस साल का स्वामी ग्रह सूर्य है व उपस्वामी शनि है। पाइथोगोरियन न्यूमेरोलॉजी के अनुसार किसी भी महीने की 8, 17 व 26 तारीख पर पैदा होने वाले लोगों का मूलांक "8" होता है अथवा अपने जन्म विवरण के कुल योग के योग “8” होने पर भाग्यांक “8” होता है। वैदिक अंकशास्त्र के अष्टमंगलम पद्धति अनुसार आपके लिए अंक 4, 5, 6 व 8 अत्यधिक शुभ हैं। अंक 3 व 7 आपके लिए सम हैं व अंक 1, 2 व 9 आप हेतु अशुभ हैं। बुधवार, शुक्रवार व शनिवार के दिन आपके लिए शुभ हैं तथा रविवार, सोमवार व मंगलवार के दिन आप हेतु अशुभ हैं। काला, नीला, भूरा, हरा व गुलाबी रंग आप हेतु शुभ हैं। सफेद, मेरून व लाल रंग आप हेतु अशुभ हैं। आपके ग्रह स्वामी शनि हैं व आपकी ईष्ट कालिका हैं। पश्चिम दिशा आप हेतु शुभ हैं व दक्षिण दिशा आपके लिए अशुभ हैं। सांझ काल आपके लिए शुभ व प्रातः काल आपके लिए अशुभ हैं। मकर संक्रांति से मीन संक्रांति का समय आपके लिए शुभ रहेगा।

 

साल 2017 में मूलांक “8” वालों पर सर्वाधिक रूप से “9” अंक अर्थात मंगल ग्रह का प्रभाव पड़ेगा। अतः यह साल आपके लिए कष्टकारी रहेगा और आपके स्वामी शनि के साथ मंगल के शत्रुता के संबंध हैं अतः इस साल समस्याएं अधिक रह सकती हैं। मंगल के प्रभाव के कारण इस साल हैल्थ गड़बड़ा सकती है। आलस्य का प्रभाव बना रहेगा। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। मीठा कम खाएं अन्यथा वजन बढ़ सकता है। खाली पेट चाय पीने से बचें अन्यथा एसिडिटी हो सकती है। सड़क पर चलते समय सजग रहें। मैडिटेशन-योग से सेहत में सुधार आ सकता है। स्टडी के लिहाज से यह साल असफल रह सकता है। फॉरेन में स्टडी करने के इच्छुक स्टूडैंट्स को दिक्कतें आ सकती हैं। पूरा साल भर बस अपनी मेहनत पर ध्यान दें।  साल 2017 लव रिलेशनशिप को लेकर भी कष्टकारी रह सकता है। अपने लवर के साथ विवाद से बचें वर्ना आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। लवर पर बेवजह शक ब्रेक-अप की वजह बन सकता है। रिलेशनशिप में तालमेल बैठाने का प्रयास करें। 

 

साल 2017 फैमिली लाइफ के लिहाज से कुछ बेहतर रह सकता है। इस साल आपका सांसारिक जीवन कुछ ठीक-ठाक रह सकता है। मगर लाइफ पार्टनर व बच्चों को ज्यादा टाइम न दे पाने के कारण मैरिड लाइफ में नोक-झोक व मनमुटाव संभव है। इस साल इस बात का पूरा ध्यान रखें कि अपने लाइफ पार्टनर व बच्चों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने लाइफ पार्टनर व बच्चों को पूरा टाइम दें। उन्हें छुट्टियों में किसी हिल स्टेशन पर घुमाने ले जा सकते हैं। साल 2017 में आप सर्विसमैन जी-तोड़ मेहनत करने पर उतारू रहेंगे परन्तु परिणाम उम्मीद से काफी कम मिल सकता है। आपको परिश्रम के अनुकूल लाभ नहीं मिलने से निराशा भी हो सकती है। बिजनैस में बहुत कम लाभ से ही संतोष करना पड़ सकता है। अगर आप इस साल कोई नया बिजनैस शुरू करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर कदम बढ़ाएं नहीं तो नुक्सान हो सकता है। आर्थिक मामलों के साथ व्यवसाय में भी संभलकर रहना होगा इस साल आर्थिक उलझनें बढ़ने की आशंका है।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News