Navratri 2019: कोलकाता के कुमारटुली में सबसे अधिक बनती हैं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2019 - 04:40 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नवरात्रि का पर्व शुरू होने में अब 4 दिन का ही समय बाकी रह गया है। बता दें कि देशभर में नवरात्रि की तैयारियां हर जगह पर जोरो-शोरों से हो रही हैं। वहीं अगर हम बात करें कोलकाता के बारे में तो वहां पर नवरात्रि की धूम पूरा एक महीना पहले से ही शुरू हो जाती है। कोलकाता के मशहूर इलाका कुमारटुली में पिछले ढाई सौ सालों से बड़े पैमाने पर ये प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं और वहीं इन्हें देश ही नहीं विदेश में भेजा जाता है। 
PunjabKesari
ये बात तो सब जानते ही हैं कि बंगाल में दुर्गा पूजा का इतिहास बहुत पुराना है। कहा जाता है कि 1606 ईस्वी पूर्व में पहली बार यहां दुर्गा पूजा शुरू हुई थी। यूं तो दुर्गा की प्रतिमाएं हर शहर में बनती हैं लेकिन कुमारटुली की प्रतिमाएं बेहत खास मानी जाती हैं। हर साल यहां एक अलग थीम के आधार पर ही प्रतिमाएं बनती हैं। दुर्गा पूजा के खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद अगली पूजा के लिए काम शुरू हो जाता है यानि ये सालभर ये कार्य चलता रहता है।
PunjabKesari
कुमारटुली कोलकाता महानगर के उत्तरी इलाके में है, यहां मूर्तियां बनाने के लिए अलग जगहें और स्टूडियो भी हैं। हर साल 15 हज़ार से ज़्यादा प्रतिमाएं बनाई जाती हैं। यहां केवल मां दुर्गा की ही नहीं यहां सरस्वती, विश्वकर्मा, लक्ष्मी और काली पूजा के लिए मूर्तियां बनती हैं।
PunjabKesari
कुमारटुली में हर आकार-प्रकार और कीमत की मूर्तियां बनती हैं। कई कंपनियां इसके कारोबार से जुड़ी हैं। नए ज़माने के लिहाज़ से कामकाज के तरीके बदल रहे हैं। नई तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। यहां से प्रतिमाओं का निर्यात बांग्लादेश, अमेरिका और दुनिया के अन्य हिस्सों में होता है। बेशक यहां प्रतिमाएं मिट्टी से बनाई जाती हैं लेकिन डिजिटल युग ने यहां भी दस्तक दे दी है। डिज़ाइनिंग और साजसज्जा में कंप्युटर की मदद ली जाने लगी हैं। मूर्तियों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News