यहां जानें 9 चमत्कारी मंत्र, जप करने से कुंडली के ग्रह होंगे मज़बूत
punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 12:35 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हमारे जीवन की हर घटना कहीं न कहीं ग्रहों से जुड़ी है। अगर आपका मन शांत है तो इसके पीछे भी शुभ ग्रह ही कारण है तो वहीं अगर कुछ बुरा हो रहा है तो भी ग्रह ही इसके पीछे बड़ी वजह है। इसलिए ग्रहों को मजबूत करना एक खुशहाल जीवन के लिए ज़रूरी है। परंतु ग्रहों को कैसे मज़बूत किया जाए?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह हमारे खुशहाल जीवन के लिए ज़रूरी है। अतः शांत मन से दिन में एक बार इनसे जुड़े मंत्र ज़रूर पढ़ने चाहिए। बता दें कि किसी माला से इस मंत्रों का जाप कर सकते हैं और अगर माला न हो तो भगवान समक्ष बैठकर मन ही मन मंत्रों का जाप करना भी लाभदायी होता है। जैसे-जैसे आपकी कुंडली के ग्रहों की स्थिति सही होती जाएगी। आपकी लाइफ खुशियों से भरने लगेगी।
अगर कुंडली में सूर्य को मजबूत करना है तो सूर्य मंत्र है- ॐ सूर्याय नम:
बता दें कि सूर्य मान-सम्मान और ऊर्जा का कारक ग्रह होता है। मान-सम्मान, नौकरी और समृद्धिशाली जीवन जीने के लिए सूर्य देव की कृपा जरूरी होती है।
चंद्रमा को मज़बूत करने के लिए- ॐ सोमाय नम:। मंत्र का जाप करें। क्योंकि कुंडली में चंद्र दोष होने से कलह, मानसिक विकार, माता-पिता की बीमारी, दुर्बलता, धन की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। चंद्रमा मन का कारक ग्रह होता है।
इसके अलावा मंगल के अशुभ फल मिल रहें हो तो ॐ भौमाय नम:। का जाप ज़रूर करें। क्योंकि मंगल साहस और पराक्रम का कारक ग्रह है। कुंडली में मंगल के कमजोर होने पर उसके साहस और ऊर्जा में निरंतर कमी रहती है।
बुध की दशा मज़बूत करने के लिए ॐ बुधाय नम:। मंत्र का जाप करें। बता दें कि तरक्की और प्रसिद्धि पाने के लिए कुंडली में बुध का मजबूत होना आवश्यक है। बौद्धिक नजरिए से सबसे प्रबल ग्रह होता है।
इसके अलावा वैवाहिक जीवन के लिए गुरु का मज़बूत होना बहुत ज़रूरी है इसलिए ॐ बृहस्पतये नम:। मंत्र का जाप करना सही रहेगा। बता दें कि कुंडली में बृहस्पति के शुभ प्रभाव से धन लाभ, सुख-सुविधा, सौभाग्य, लंबी आयु भी मिलती है।
ऐशो आराम देने वाले रोमांस के कारक ग्रह शुक्र की शुभ दिशा भी कुंडली में बहुत ज़रूरी है। इसलिए रोज़ाना या हर शुक्रवार ॐ शुक्राय नम:। मंत्र का जाप ज़रूर करें।
शनि मंत्र - ॐ शनैश्चराय नम:। इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी परेशानियों का अंत कर देते हैं। कहा जाता अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए शनि मंत्र का जाप करना चाहिए।
राहु मंत्र - ॐ राहवे नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए। तनाव को कम करने के लिए इस राहु मंत्र का जाप करें। बता दें कि कुंडली में यदि राहु अशुभ स्थिति में है तो व्यक्ति को आसानी से सफलता नहीं मिलती। इसके अलावा कलह से बचने के लिए ॐ केतवे नम:। मंत्र का जाप करना चाहिए