आज का पंचांग- 9 जून, 2025
punjabkesari.in Monday, Jun 09, 2025 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
9 जून 2025, सोमवार ज्येष्ठ शुक्ल तिथि त्रयोदशी (प्रात:9.36 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी
विक्रमी सम्वत् : 2082, ज्येष्ठ प्रविष्टे 27, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1947, दिनांक : 19 (ज्येष्ठ), हिजरी साल 1446, महीना जिल्हिज, तारीख 12, सूर्योदय : प्रात: 5.27 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.27 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : विशाखा (बाद दोपहर 3.31 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा, योग: शिव (दोपहर 1.09 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्ध, चंद्रमा : तुला राशि पर (प्रात: 8.51तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य वृष में
चन्द्रमा तुला में
मंगल सिंह में
बुध मिथुन में
गुरु मिथुन में
शुक्र मेष में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में