Hajj yatra: इसराईल-हमास युद्ध की पृष्ठभूमि में मुस्लिमों ने शुरू की हज यात्रा

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मीना (प.स.): भीषण गर्मी के बीच मुस्लिम हज यात्री मक्का में एक तंबुओं के विशाल शिविर में एकत्र हुए और इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर वार्षिक हज यात्रा की शुरुआत की गई। अपनी यात्रा में सबसे पहले उन्होंने इस्लाम के पवित्र स्थल ग्रैंड मस्जिद में घनाकार के काबा की परिक्रमा की। 

दुनियाभर से 15 लाख से अधिक हजयात्री हज के लिए मक्का और उसके आस-पास जमा हो चुके हैं, सऊदी अरब से भी हज यात्रियों के शामिल होने के कारण यह संख्या और भी बढ़ रही है। सऊदी अधिकारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष हज यात्रियों की संख्या 20 लाख से अधिक हो जाएगी। इस वर्ष का हज, इसराईल और फिलिस्तीनी उग्रवादियों के बीच गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध की पृष्ठभूमि में हो रहा है जिसने पूरे पश्चिम को क्षेत्रीय युद्ध की कगार पर धकेल दिया है। इसमें एक तरफ इसराईल और उसके सहयोगी देश हैं और दूसरी ओर ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हैं।

 गाजा के तटीय क्षेत्र में रहने वाले फिलिस्तीनी इस वर्ष हज के लिए मक्का की यात्रा नहीं कर पाए क्योंकि इसराईल के अपना जमीनी हमला मिस्र की सीमा से लगते गाजा के दक्षिणी शहर रफह तक बढ़ाने पर मई में रफह क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया था। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि कब्जे वाले पश्चिमी तट से 4200 हज यात्री हज के लिए मक्का पहुंचे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News