Amarnath Yatra 2024: जम्मू से आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (वार्ता): जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना होगा। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमरनाथ श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को कल सुबह यात्री निवास से रवाना किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रियों की सुचारू यात्रा के लिए व्यापक व्यवस्था की है। जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। 

Kalashtami Vrat: आज कालाष्टमी पर करें यह काम, जीवन की हर समस्या का मिलेगा समाधान

आज का राशिफल 28 जून, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

July Vrat and Tyohar List 2024: जुलाई माह में मनाए जाएंगे ये त्यौहार, यहां देखें पूरी List

आज का पंचांग- 28 जून, 2024

Ashadha Gupt Navratri: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां, जानें माता रानी की सवारी का संकेत

उन्होंने चौबीसों घंटे नियंत्रण कक्ष के कामकाज की निगरानी करने तथा आवश्यक सेवाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

यात्रियों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू 
दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं के लिए मौके पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1600 यात्री कश्मीर की अपनी आगे की यात्रा के लिए भगवती नगर आधार शिविर पहुंच चुके हैं। 

महिलाओं सहित 800 से अधिक साधु राम मंदिर और गीता भवन पहुंच चुके हैं और दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3880 मीटर ऊंची पवित्र गुफा में पूजा करने के लिए उत्साहित हैं, जहां प्राकृतिक तौर पर बर्फ से शिवलिंग बना हुआ है।  यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को 2 मार्गों से शुरू होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News