Hajj yatra: दिनभर की इबादत के लिए अराफात की पहाड़ी पर एकत्र हुए हज यात्री

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2024 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

माऊंट अराफात (सऊदी अरब) (प.स.): दुनिया भर से आए मुसलमान शनिवार को सऊदी अरब में अराफात की पहाड़ी पर दिनभर की इबादत के लिए एकत्र हुए। अराफात पहाड़ी पर की जाने वाली इबादत को हज यात्रा का अंतिम चरण माना जाता है। 
यह पहाड़ी मक्का से करीब 20 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। हजारों की संख्या में हज यात्रियों ने तड़के अंधेरे में पैदल पहाड़ी की ओर बढ़ना शुरू किया था। 

पहाड़ी की ढलान पर खड़े मिस्र के एक हज यात्री हुसैन मोहम्मद ने कहा, ‘यह इस दिन और इस क्षण यहां आने की उम्मीद रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे अच्छी जगह है।”

 माना जाता है कि 1435 साल पहले पैगम्बर मोहम्मद ने अपना अंतिम उपदेश इसी पहाड़ी पर दिया था, जिसमें उन्होंने मुसलमानों के बीच समानता और एकता का आह्वान किया था। सऊदी अरब के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष हज यात्रियों की संख्या 20 लाख से अधिक रहेगी, जो कोविड-19 महामारी से पहले की संख्या के आसपास होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News