Mercury Transit 2020: बुध के इस गोचर का होगा 12 राशियों पर ये असर

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 11:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज यानि 31 जनवरी की सुबह 03 बजकर 02 मिनट पर बुध ने मकर से कुंभ राशि में प्रवेश किया है और यहां 7 अप्रैल 2020 तक रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध को वाणी, संचार और बुद्धि का कारक ग्रह माना गया है। बता दें कि बुध की मित्रता राशि सूर्य, शुक्र और राहु के साथ मानी गई है। बुध के इस राशि परिवार्तन का असर 12 राशियों पर क्या होगा, आइए जानते हैं। 
PunjabKesari
मेष हर काम को करने के लिए क्षमता बढ़ेगी। व्यापार में इनकम बढ़ सकती है। जो लोग नौकरी देख रहें हैं उनके लिए यह गोचर लाभकारी साबित होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहने की संभावना है। 
Follow us on Twitter
वृष यह गोचर आपके लिए उन्नति का कारक साबित होगा। खासकर कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। ज्ञान और बुद्धि से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ हद तक नुकसान हो सकता है।

मिथुन इस गोचर से जमीन-जायदाद के कार्यों में सकारात्मक प्रगति होगी। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों से धन लाभ होगा।

कर्क इस गोचर के दौरान आपको कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी या व्यापार में संघर्ष बढ़ने वाला है। कठिन मेहनत के बाद भी सफलता का दर कम होगा।  
PunjabKesari
सिंह वैवाहिक जीवन में निखार आएगा। जीवनसाथी से नजदीकी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं। 

कन्या गोचर के दौरान आपको व्यापार में माध्यम लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखने से मुश्किल में पड़ सकते हैं।

तुला शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। विदेशों में शिक्षा पाने का अवसर मिल सकता है। संतान पक्ष से खुशनुमा समाचार मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस का अवसर मिलेगा। 

वृश्चिक इस गोचर से आपको सुख के साधनों में वृद्धि होने वाली है। संसाधनों का इस्तेमाल बखूबी कर पाएंगे। व्यापार में प्रगति के लिए साथी से सहयोग मिलेगा।
Follow us on Instagram
धनु यात्रा का खूब अवसर मिलेगा। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगा। घर के सदस्यों से अच्छे संबंध बनेंगे। दोस्तों से लाभ मिलेगा।

मकर इस गोचर से आपको आर्थिक समृद्धि हासिल होगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होने वाली है। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा।

कुंभ धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा। शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत की चिंता हो सकती है। बच्चों की प्रगति का शुभ समाचार मिलेगा। 
PunjabKesari
मीन इस गोचर की अवधि में निजी खर्च बढ़ेगा। जिस कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में भी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News