May 2023 Monthly rashifal Cancer: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

May Monthly rashifal Cancer: आज बात करेंगे कर्क राशि के जातकों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा ? सबसे पहले बात करेंगे ग्रहों के परिवर्तन के बारे में। कर्क राशि के जातकों को मई में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। शनि पहले से अष्टम स्थान में चल रहे हैं फिर मंगल लग्न में आ जाएंगे। इसका षडाष्टक योग बनेगा। ये योग अच्छा नहीं होगा। चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। केतु चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर में नहीं है। आपकी कुंडली में अष्टम भाव में शनि का गोचर हो रहा है। शनि अष्टम में आकर अष्टम की ढैया बना देते हैं। वो शुभ गोचर में नहीं है। गुरु, सूर्य, बुध और राहु चल रहे है दशम भाव में। गुरु का गोचर शुभ नहीं है। शुक्र का गोचर अच्छा है। शुक्र सबसे पहले राशि बदलेंगे 2 मई को बारहवें भाव में चले जाएंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

अगला राशि परिवर्तन होगा मंगल का। ये गोचर 10 मई को होगा और मंगल लग्न में आ जाएंगे। ये अष्टम दृष्टि से शनि को देखेंगे। ये षडाष्टक योग बनता है। सूर्य जो शुभ गोचर में है 15 मई को चेंज होकर ग्यारहवें भाव में चले जाएंगे। धन स्थान का स्वामी भी शुभ गोचर में रहेगा। आय और धन से जुड़ी कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

Status of Karma Sthana in the month of May मई महीने में कर्म स्थान की स्थिति: कर्म स्थान में गुरु का गोचर हो रहा है। गुरु दशम भाव में अच्छा फल नहीं करते लेकिन छठे को देख रहे हैं। ये निश्चित तौर और आपको शुभ फल देगी। गुरु जिस भाव में दृष्टि डालते हैं, उसके फल अच्छे देखने को मिलते हैं। मंगल जो इसी राशि के स्वामी हैं, वो नीच राशि में चले जाएंगे। ऐसा हो सकता है ऑफिस में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़े। शनि उस भाव को देख रहे हैं, संयम बनाए रखने की जरुरत पड़ेगी। राहु और शनि दोनों वाणी वाले भाव को देख रहे हैं।

Relationship status in may मई महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप में दिक्कत आ सकती है। खासतौर पेर जो मैरिड लोग हैं। उसका कारण यह है कि मंगल लग्न में आ जाएंगे। मंगल लग्न में आकर सप्तम को देखेंगे। सिंगल लोगों के लिए समय अभी अनुकूल नहीं चल रहा। आपकी कुंडली में पंचम भाव के स्वामी मंगल वो जाकर बैठ गए हैं लग्न में लेकिन नीच राशि में हैं।

Health status in the month of May मई महीने में सेहत की स्थिति: मंगल शनि को देख रहे हैं, जो पहले से ही अपनी मूलत्रिकोण राशि में पड़े हैं। ये हादसे वाला भाव है। यदि आप ड्राइविंग करते हैं तो थोड़ा संभल कर करें।

स्टडी सही रहेगी। आगे बढ़ने के लिए बहुत से नए मौके मिलेंगे। उलझन का शिकार हो सकते हैं। ऐसे समय में धैर्य से काम लें। गुरु और बुध शुभ गोचर में रहेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News