Mata Vaishno Devi News : 7 दिनों के बाद शनिवार को माता वैष्णो देवी के दरबार में गूंजी मां भगवती के जयकारों की गूंज
punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 09:17 AM (IST)
Mata Vaishno Devi News : वैष्णो देवी भवन से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 7 दिनों के बाद शनिवार को वैष्णो देवी के दरबार में मां भगवती के जयकारों की गूंज सुनने को मिली। वैष्णो देवी यात्रा के आधार शिविर कटड़ा से लेकर बाणगंगा, अर्धकुंवारी और भवन मार्ग तक श्रद्धालुओं की अच्छी आवाजाही देखने को मिल रही है।
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर माता के दर्शन की खुशी साफ झलक रही थी। आर.एफ.आई.डी. कार्ड पहनकर मां भगवती के दर्शनों हेतु आगे बढ़ रहे श्रद्धालुओं ने कहा कि लगातार कई दिनों तक यात्रा बंद रहने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब यात्रा शुरू होने से उनकी मनोकामना पूरी होने जा रही है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
