Masik Shivratri 2026 : अक्टूबर में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 12:01 PM (IST)
Masik Shivratri 2026 : सनातन धर्म में हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रख जाता है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। मासिक शिवरात्रि का दिन महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने और उनकी पूजा करने के लिए बहुत खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जो लोग पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से शिव जी की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन से बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं और मनचाही मनोकामना पूरी होती है। अक्टूबर 2026 के महीने में यदि आप भी भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं, तो आइए जानें मासिक शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

अक्टूबर 2026 मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, अक्टूबर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 अक्टूबर 2026 को रात 10 बजकर 15 मिनट से होगी और इसका समापन 9 अक्टूबर 2026 को रात 9 बजकर 35 मिनट होगा। मासिक शिवरात्रि के लिए रात में चतुर्दशी तिथि का होना महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी वजह से अक्टूबर में मासिक शिवरात्रि व्रत 8 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा।
मासिक शिवरात्रि व्रत का धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन मध्यरात्रि में भगवान शिव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे और इसी तिथि को शिव-शक्ति का मिलन भी माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजन करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। साथ ही अविवाहित जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और शादीशुदा जीवन में मिठास आती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
