Aaj Ka Good Luck ( 23rd November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 05:31 AM (IST)
मेष राशि वालों करियर के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहने वाला है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, नुकसान हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए स्टूडेंट्स के विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।
गुडलक उपाय: सुबह भगवान हनुमान को सिंदूर अर्पित करें।
वृष राशि वालों आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति रहेगा। कारोबार के साथ धन में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन होने की संभावना है। युवाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है, ध्यान रखें।
गुडलक उपाय: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।
मिथुन राशि वाले आज पूरी एनर्जी के साथ काम करेंगे। आपका एक नया सकारात्मक व्यक्तित्व देखने को मिलेगा। परिवार के साथ आध्यात्मिक स्थल पर जाने के योग है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पेट संबंधी समस्याएं तंग कर सकती है।
गुडलक उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि वालों आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलते नजर आ रहा है। रुका हुआ पेमेंट आपको मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों का प्रमोशन हो सकता है। लवमेट अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
गुडलक उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि वालों सैलरी न मिलने के कारण कुछ काम अधूरे रहेंगे। ऑफिस में काम का प्रेशर रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी चल रहा विवाद दूर होगा। विद्यार्थी अपने मेहनत के दम पर उचित परिणाम हासिल करेंगे। सेहत का ध्यान रखें, बुखार और गला खराब संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
गुडलक उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
कन्या राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में खुशी का माहौल रहेगा। अधिकारियों के साथ हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग को किसी बड़ी कंपनी द्वारा जॉब का ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी का प्रोग्राम बना सकते हैं।
गुडलक उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि वालों कागजी कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। जो लोग online व्यवसाय करते हैं, उन्हें बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध गहरे होंगे। छात्रों का ध्यान भटक सकता है। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा।
गुडलक उपाय: छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
वृश्चिक राशि वालों मार्केटिंग से जुड़े लोगों को काम को लेकर कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
गुडलक उपाय: भगवान शिव को लाल फूल अर्पित करें।
धनु राशि वालों युवा वर्ग को करियर के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। किसी परिजन के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। सेहत की बात करें तो शारीरिक थकावट महसूस होगी।
गुडलक उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
मकर राशि वालों मार्केटिंग का काम कर रहे जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में पेपर वर्क संबंधी कार्यों में परेशानियां होने की संभावना है। विद्यार्थियों का परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच घरेलू कामों को लेकर नोक-झोंक की स्थिति रहेगी।
गुडलक उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करें।
कुंभ राशि वालों धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रॉपर्टी डीलर को बड़ी तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के काम की ऑफिस में सराहना की जाएगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
गुडलक उपाय: पक्षियों के लिए साफ पानी और दाना रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपके सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। संतान को कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
गुडलक उपाय: भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
