आज का राशिफल- 23 नवंबर 2026
punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 06:01 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। पैसों का निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। युवाओं की संगीत में रुचि बढ़ सकती है। हल्का बुखार परेशान कर सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत पहले से बेहतर महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। युवा जिस कार्य के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, वह पूरा हो सकता है। बच्चे माता-पिता के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माताजी के साथ शॉपिग करने जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी भी दस्तावेज़ पर साइन करने से पहले उसे पढ़ लें। ऑफिस में सहकर्मियों से काम में मदद मिल सकती है। वाहन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो पिताजी से सलाह कर सकते हैं। सिरदर्द परेशान कर सकता है, ख्याल रखें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जिस काम में काफी समय से मेहनत कर रहे थे, उसमें सकारात्मक नतीजे मिलने की उम्मीद है। परिवार के किसी सदस्य से जरूरी सलाह मिल सकती है। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। खानपान में लापरवाही करने से बचें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ऑफिस में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा। व्यापार में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बन सकता है। पर्याप्त आराम करना न भूलें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। सिरदर्द या थकान महसूस हो तो आराम करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी करीबी की बात आपको नई दिशा दिखा सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहेंगे। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। मानसिक सुकून के लिए कुछ समय अपनी पसंद के काम में लगाएं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। किसी जरूरी वस्तु की खरीदारी के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। सेहत ठीक न महसूस हो तो आराम ज़रूर करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का नया तरीका अपनाने का मौका मिलेगा। व्यापार में पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर आपकी पसंद का कोई उपहार दे सकता है। कानूनी मामलों में आपके पक्ष में फैसला आने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
