Masik durga ashtami 2020 may: कल इस कथा को पढ़ने व पूजा से दूर होंगे कष्ट

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Masik durga ashtami 2020 may: मासिक दुर्गा अष्टमी का हिन्दुओं के लिए विशेष महत्व है | यह दिन हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है | माना जाता है की इस दिन व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं | पौराणिक कथा के अनुसार महिषासुर नाम का एक पापी दुष्ट और क्रूर राक्षस था | वह बहुत ही शक्तिशाली था | अपनी मायावी शक्तियों के बल पर उसने तीनों लोकों में हाहाकार मचाया हुआ था | उसने इतना आतंक फैलाया की देवता उस से डर कर भगवान शिव के पास पहुंच गए और उनको महिषासुर के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने की विनती करने लगे |

PunjabKesari Masik durga ashtami
तब त्रिदेव और समस्त देवताओं ने मिल कर अपनी उर्जा को संयुक्त किया। जिस से माता दुर्गा का जन्म हुआ | माता शक्तिशाली हथियार ले कर उस राक्षस से युद्ध करने लगी | एक भीषण युद्ध हुआ, जिस में माता ने उस क्रूर राक्षस का अंत कर तीनों लोकों को उस दुष्ट राक्षस से मुक्ति दिलाई | तब से यह दिन दुर्गा अष्टमी के नाम से जाना जाता है | इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी | इस कथा को पढ़ने व सुनने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है |

PunjabKesari Masik durga ashtami
दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह स्नान करके लाल रंग के फूल, लाल चन्दन, दिया, धूप आदि से माता दुर्गा की पूजा करनी चाहिए | साथ ही देवी को प्रसन्न करने के लिए गुलाबी फूल, केला, नारियल, लोंग, इलायची इत्यादि अर्पित करें | इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए | माता पूजा से प्रसन्न हो कर भक्त के सभी कष्ट दूर करती हैं, हर तरह की सुख-समृद्धि और संपन्नता प्रदान करती हैं |

आज कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से मंदिरों में पूजा करना संभव नहीं है। घर पर ही मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए मां की आराधना करके व्रत रखें और गरीब लोगों में खासतौर पर कन्याओं को प्रसाद रूप भोजन करवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।  

आचार्य लोकेश धमीजा
www.goas.org.in

PunjabKesari Masik durga ashtami


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News