May Vahan Muhurat 2025: नई गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं तो मई के ये दिन हैं सबसे शुभ

punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 12:05 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

May Vahan Muhurat 2025: नया वाहन खरीदना केवल एक जरूरत नहीं बल्कि यह हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और सुख-समृद्धि का प्रतीक भी होता है। हिन्दू धर्म में कोई भी नई चीज़ खरीदते समय मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है, खासकर जब बात गाड़ी, बाइक या कार की हो। मई 2025 में कई ऐसे शुभ दिन हैं जब आप नया वाहन खरीद सकते हैं और जीवन में सौभाग्य, तरक्की और सुरक्षा की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप भी मई 2025 में नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहां हम जानेंगे कि कौन-कौन से दिन और तिथियां वाहन खरीदने के लिए सबसे शुभ मानी जा रही हैं। 

1 मई    गुरुवार  11:23 ऐ.एम – 2:21 पी.एम

2 मई    शुक्रवार  1:04 पी.एम – 3 मई 5:39 ऐ.एम    

4 मई    रविवार    7:18 ऐ.एम – 12:53 पी.एम

9 मई    शुक्रवार    2:56 पी.एम – 10 मई 5:33 ऐ.एम    

11 मई रविवार   8:01 पी.एम – 12 मई 5:32 ऐ.एम    

12 मई   सोमवार     5:32 ऐ.एम – 6:17 ऐ.एम

18 मई  रविवार   6:52 पी.एम – 19 मई 5:28 ऐ.एम

19 मई   सोमवार  5:28 ऐ.एम – 6:11 ऐ.एम    

23 मई   शुक्रवार    4:02 पी.एम – 10:29 पी.एम

वाहन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान 

वाहन खरीदने के बाद उसकी पूजा जरूर करें। वाहन पूजन में नारियल, फूल, हल्दी, कुमकुम, नींबू, अगरबत्ती और रोली का उपयोग करें। कुछ लोग मंदिर या गणेश जी के चरणों में वाहन लेकर जाते हैं।

राहुकाल में कोई भी नया कार्य, खासकर खरीदारी, वर्जित होती है। हर दिन का राहुकाल अलग होता है, इसलिए इसे जरूर जांचें।

वाहन शोरूम जाते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर जाने का प्रयास करें। यह समृद्धि और सफलता का संकेत देती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News