Pitru Paksha 2022-  इन मंत्रों से करे पितरों का तर्पण, होगा लाभ ही लाभ

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2022 - 10:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

10 सितंबर से पितृ पक्ष शुरु हो चुका है। इन दिनों अपने पितृों की आत्मा को शांति दिलाने के लिए पूजा-पाठ, दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। कहा जाता है हिंदू धर्म में कईं ऐसे उपाय व मंत्र बताएं हैं जिनकी मदद से न केवल पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है बल्कि जीवन में भी इससे अच्छे प्रभाव मिलते हैं। तो वहीं ज्योतिष व धार्मिक शास्त्रों में कुछ ऐसे भी मंत्र दिए गए हैं जिनका पितरों के तर्पण के समय उच्चारण करना बेहद लाभदायक होता है। इतना ही नही इसमें कुछ ऐसे भी मंत्रों के बारे में बताया गया है कि जिनका जप पितरों के अनुसार किया जाता है। कहा जाता है जिस पितृ को आप जलांजलि दे रहे हैं उनसे जुड़े मंत्र का उच्चारण किया जाए तो पितर बेहद प्रसन्न होते हैं।

इस मंत्र से पिता जी के लिए तर्पण किया जाता है-
सबसे पहले गंगा जल में या फिर सादे जल में दूध, जौ और तिल मिला लें उसके बाद अंजलि में जल लेकर तीन बार पिता को जलांजलि देते हुए इस मंत्र का जप करें, गोत्रे अस्मतपिता (पिता जी का नाम) शर्मा वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।

PunjabKesari Pitru Paksha, Pitru Paksha 2022 Date, Shradh, Shradh Period, 16 Days Of Shradh, Pitru Paksha Mantra, Mantras For Pitru Paksha, Importance Of Pitru Paksha, Importance Of Pitru Paksha In Hindi, Dharm, Punjab Kesari

माता जी के तर्पण के लिए मंत्र
जलांजलि देते वक्त अपने गोत्र का नाम लेते हुए कहें-
गोत्रे अस्मन्माता (माता का नाम) देवी वसुरूपास्त् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जल वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

दादा जी के तर्पण के लिए मंत्र
दादा जी को जलांजलि देने के लिए अपने गोत्र का नाम लेते हुए बोलें, गोत्रे अस्मत्पितामह (दादा जी का नाम) शर्मा वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।

PunjabKesari Pitru Paksha, Pitru Paksha 2022 Date, Shradh, Shradh Period, 16 Days Of Shradh, Pitru Paksha Mantra, Mantras For Pitru Paksha, Importance Of Pitru Paksha, Importance Of Pitru Paksha In Hindi, Dharm, Punjab Kesari

दादी के तर्पण में जल देने का मंत्र  
दादी जी को जलांजलि देते समय अपने गोत्र का नाम लेते हुए इस मंत्र का उच्चारण कीजिए- गोत्रे पितामां (दादी का नाम) देवी वसुरूपास्त् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जल वा तस्मै स्वधा नमः,तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।

पितृ गायत्री मंत्र
अगर उपर दिए मंत्रों को पढ़ने में आपको कोई परेशानी आ रही है तो पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए पितृ गायत्री पाठ भी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा पितृ गायत्री मंत्र पढ़ने से भी पितरों की आत्मा को मुक्ति मिलती है तथा उनका आशीर्वाद भी मिलता है।

PunjabKesari Pitru Paksha, Pitru Paksha 2022 Date, Shradh, Shradh Period, 16 Days Of Shradh, Pitru Paksha Mantra, Mantras For Pitru Paksha, Importance Of Pitru Paksha, Importance Of Pitru Paksha In Hindi, Dharm, Punjab Kesari

पितृ गायत्री मंत्र-
ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।
ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:।
ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि। शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्।

(नोट- उपरोक्त दी गई तमाम जानकारी केवल धार्मिक व ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं, पंजाब केसरी ऐसे किसी भी लेख की पुष्टि नहीं करता)

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News