Grah Gochar July 2025: जुलाई में ग्रहों की चाल से खुलेंगे तरक्की के द्वार, इन राशियों को मिलेगा लाभ

punjabkesari.in Thursday, Jun 26, 2025 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Grah Gochar July 2025: जुलाई 2025 में ग्रहों की चाल और संयोग आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं। इस महीने कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे दो शक्तिशाली राजयोग बनेंगे जो खासतौर पर छह राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। यह समय नए अवसर, सफलता और समृद्धि का लेकर आने वाला है। सबसे पहले 13 जुलाई के शनि, 16 जुलाई को सूर्य, 18 जुलाई को बुध कर्क राशि में और शुक्र 26 जुलाई को कन्या राशि में गोचर करेंगे। जिस दिन सूर्य देव गोचर करेंगे उस दिन बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा और इस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के बहुत मौके मिलेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इस महीने ग्रहों का संयोग कैसा रहेगा और किन राशियों की किस्मत अचानक चमकेगी।

PunjabKesari Grah Gochar July 2025

मेष राशि
जुलाई में मेष राशि वालों को ग्रहों के मिश्रित प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।बुध और सूर्य के शुभ संयोग से करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए प्रोजेक्ट या पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं लेकिन सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत आवश्यक होगी। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें, खासकर पेट और पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए जुलाई 2025 बेहद लाभकारी रहेगा। नौकरी में नए अवसर, पदोन्नति और लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में विस्तार के प्रयास सफल रहेंगे। मिथुन राशि वाले लोग अपने संचार कौशल का भरपूर उपयोग कर पाएंगे, जिससे रिश्तों में सुधार होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश फलदायी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से इस महीने मानसिक तनाव से बचाव करें, ध्यान और योग मददगार रहेंगे। छात्रों के लिए यह समय पढ़ाई में विशेष सफलता का होगा।

PunjabKesari Grah Gochar July 2025

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए जुलाई कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। हालांकि सूर्य की अपनी राशि में उपस्थिति से आपकी ऊर्जा बनी रहेगी और मुश्किलों का समाधान भी होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, खासकर हृदय और रक्त संबंधी समस्याओं से बचाव करें। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं, धैर्य और समझदारी दिखाएं। नौकरीपेशा लोग अपने काम में अतिरिक्त मेहनत करें और धैर्य रखें। कुल मिलाकर सिंह राशि वालों को जुलाई में संयम, सतर्कता और धैर्य की जरूरत है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई में राजयोग का शुभ प्रभाव रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा, नौकरी में पदोन्नति और सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा, इसलिए कठिनाइयों से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परन्तु तनाव से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुरुवार को गुरु देव की पूजा और दान करें। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई भाग्य और मेहनत के बल पर सफलता का महीना होगा।

PunjabKesari Grah Gochar July 2025
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News