Mangal Gochar: जून की शुरुआत में ही मंगल करने जा रहे हैं मेष राशि में परिवर्तन, इन राशियों को होगा बंपर लाभ

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 12:22 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। ग्रहों के सेनापति पराक्रमी ग्रह माने जाने वाले मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय मंगल मीन राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल 1 जून, 2024 को 3 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। मंगल के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों को बंपर लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि मंगल के इस गोचर से किन-किन राशियों को फायदा होगा-

PunjabKesari Mangal Gochar

Aries Horoscope मेष राशि
मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।

Aquarius Horoscope कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते मजबूत करने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

PunjabKesari Mangal Gochar

Cancer Horoscope कर्क राशि
मंगल का मेष राशि में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

Pisces Horoscope मीन राशि
मीन राशि के लिए मंगल का मेष राशि में गोचर उत्तम रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

PunjabKesari Mangal Gochar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News