Malavya Yoga 2024: इन राशियों की कुंडली में बनेगा मालव्य योग, 2024 की शुरुआत में ही हो जाएंगे मालामाल !

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Malavya Yoga 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालता है। ग्रहों के स्थान परिवर्तन बहुत से योगों का निर्माण करते हैं। कुछ योग तो ऐसे होते हैं जो व्यक्ति के जीवन को बदल कर रख देते हैं। इन्हीं में से एक योग है मालव्य योग। यह पंच महापुरुष योग में से एक है। इसे बहुत ही शुभ और खास माना जाता है। जिस किसी की भी कुंडली में ये योग बनता है, उसकी जिंदगी पहले से भी ज्यादा सही हो जाती है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कैसे होगा इस योग का निर्माण और कौन सी राशियों को मिलेगा लाभ 

This is how Malavya Yoga is formed ऐसे बनता है मालव्य योग     
जब शुक्र किसी व्यक्ति की कुंडली में अपनी ही राशि यानी वृषभ और तुला या उच्च राशि मीन में पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में विराजमान होता है, तब मालव्य योग का निर्माण होता है।  शुक्र ग्रह को सौंदर्य, आकर्षण, भौतिक सुख-साधनों का कारक माना जाता है। इस योग से 2024 में कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको जीवन में बेशुमार लाभ प्राप्त होगा। 

PunjabKesari Malavya Yoga

मेष राशि: इस शुभ योग की वजह से मेष राशि के जातकों को अपार सुख और धन की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको भी अधिकारियों का साथ मिलेगा। इसके अलावा जो जातक पार्टनर की तलाश में हैं उनकी भी तलाश खत्म होती हुई दिखाई देगी। शादी होने की सम्भावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा फैसला आपके हक़ में आएगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। 

मिथुन राशि: साल 2024 की शुरुआत में मिथुन राशि का जातकों के लिए ये योग गुड लक लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। पार्टनर के साथ जो विवाद चल रहा था वो भी खत्म हो जाएगा। हर कार्य को करने के लिए पार्टनर के साथ की जरुरत पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ने की सम्भावना है। 

PunjabKesari Malavya Yoga

कन्या राशि: अगर कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो 2024 की शुरुआत का समय आपके लिए कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। आर्थिक दशा पहले से बेहतर होती हुई दिखाई देगी। दोस्तों के साथ किसी रोमांचक ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है। वर्ष 2024 में व्यापारियों को खूब मुनाफा प्राप्त होगा। परिवार के बड़े सदस्यों का साथ मिलेगा। 

मकर राशि: नया साल मकर राशि के जातकों के लिए खुशखबरियों का भंडार लेकर आएगा। अगर रिश्तेदारों के साथ कोई मतभेद चल रहा था तो वो भी खत्म हो जाएगा। प्राइवेट जॉब करने वालों की सैलरी में इजाफा होने की सम्भावना है। पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना है। युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्‍ठा में इजाफा होगा।

PunjabKesari Malavya Yoga
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News