महाशिवरात्रि पर 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी, माघ मेले का समापन
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 07:45 AM (IST)
प्रयागराज (प.स.): प्रयागराज में आयोजित माघ मेला रविवार को महाशिवरात्रि स्नान के साथ समापन हो गया। महाशिवरात्रि पर लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मेला प्राधिकरण के अनुसार, देर रात से ही श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा।
इस वर्ष करीब डेढ़ माह चले मेले के दौरान 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर सर्वाधिक 4.36 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया। अधिकारियों के मुताबिक, श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में इस वर्ष के माघ मेले ने प्रयागराज कुंभ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। वर्ष 2013 में आयोजित कुंभ में लगभग 12 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
