उज्जैन के महाकाल मंदिर में 8 साल के बच्चे की भक्ति के आगे झुका सिस्टम, मिला खास दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 09:01 AM (IST)

Mahakal Temple Ujjain News : उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्ति और आस्था की एक अनोखी तस्वीर देखने के मिल रही है। मंगलवार को सीहोर से आया एक बच्चा महाकाल के दर्शन नहीं कर पाया तो बहुत जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे का महाकाल के लिए निस्वार्थ प्रेम ने न केवल श्रद्धालु बल्कि प्रशासन का भी दिल जीत लिया। नन्हे भक्त की इस अनन्य भक्ति को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाई। यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रशासन ने बदला नियम, मिली स्पेशल एंट्री
अधिकारियों ने तुरंत फैसला लिया कि इस बच्चे की भक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए। नियमों में ढील देते हुए उस बच्चे और उसके परिवार के लिए विशेष प्रवेश  की व्यवस्था की गई। बच्चे को न केवल दर्शन कराए गए, बल्कि उसे बाबा महाकाल की चौखट तक ले जाया गया, जहां उसने शांति से मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। लोग कह रहे हैं कि जहां बड़े-बड़े लोग अपनी ताकत से रास्ता बनाते हैं, वहां इस बच्चे ने अपने आंसुओं और अटूट विश्वास से महाकाल का द्वार खुलवा दिया। यह घटना हमे दर्शाती है कि महाकाल के लिए सच्ची और निस्वार्थ भक्ति हो तो कोई भी प्रोटोकॉल हमें बाबा के दर्शन करने से रोक नहीं सकती और मंदिर के अधिकारी और प्रशासन भी ऐसी भक्ति का सम्मान करती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News