बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, परिवार संग किए भस्म आरती के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 12:19 PM (IST)

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने परिवार के साथ पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और पावन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के दौरान तमन्ना भाटिया नंदी हॉल की प्रथम पंक्ति में बैठीं और पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ बाबा महाकाल की दिव्य आरती के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से अभिनेत्री और उनके परिवार के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा, "जय महाकाल! सुबह की पावन भस्म आरती में शामिल होने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। परिवार के साथ यहां आकर बेहद खुश हूं। अभिनेत्री ने बाबा महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था जाहिर की। गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया इससे पहले भी कई बार उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर चुकी हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री का बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचना श्रद्धालुओं के बीच भी आकर्षण का केंद्र रहा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News