Shri Ram Janmabhoomi Temple: रामलला के दर्शन का समय बदला, अब सुबह 7 से रात 9.15 बजे तक होंगे दर्शन

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 07:11 AM (IST)

अयोध्या (इंट.): मौसम में बदलाव के साथ श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और आरती की समय-सारिणी बदल दी गई है। नई व्यवस्था एक नवम्बर से लागू हो गई है। इसके तहत अब श्रद्धालु सुबह 7 से रात 9.15 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। 

मंदिर के पट रात 10 बजे बंद होंगे। नई समय-सारिणी के अनुसार मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलेंगे। सुबह 4.30 बजे मंगला आरती और 6.30 बजे श्रृंगार आरती होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं को दर्शन मिलेंगे। पहले मंदिर के पट सुबह 3.45 बजे खुलते थे।

दोपहर में रामलला को एक घंटे का विश्राम दिया जाएगा। इस दौरान 12.30 से 1.30 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे। पहले विश्राम की अवधि 30 मिनट थी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News