Maha Kumbh: महाकुंभ में महा रिकॉर्ड, अबकी बार 51 करोड़ पार
punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2025 - 07:36 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_07_35_384484432mahakumbh.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
महाकुंभनगर, लखनऊ (इंट.,नासिर): महाकुंभ के 33वें दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आज 33वें दिन लगभग एक करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, जबकि कुल संख्या 51 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में डुबकी लगाएंगे। दुनिया के 200 देशों की बात करें तो भारत (141 करोड़), चीन (140 करोड़), अमेरिका (34.2 करोड़), इंडोनेशिया (28.3 करोड़), पाकिस्तान (25.7 करोड़), नाइजीरिया (24 करोड़), ब्राजील (22 करोड़), बंगलादेश (17 करोड़), रूस (14 करोड़) और मैक्सिको (13 करोड़) की आबादी है। कुंभ मेला के श्रद्धालुओं की 50 करोड़ संख्या के हिसाब से केवल भारत और चीन ही आगे हैं। यानी दुनिया के तीसरे सबसे बड़े देश के बराबर जनसंख्या अकेले यू.पी. के एक जिला घोषित किए महाकुंभ नगर में एक महीने के भीतर पहुंची है।