Magh Gupt Navratri : माघ गुप्त नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप, बनेंगे सब बिगड़े काम

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gupt Navratri 2024: मां दुर्गा की पूजा का उत्सव नवरात्रि बहुत ही जोर-शोर से मनाया जाता है। साल में 4 बार नवरात्रि मनाई जाती हैं, माघ में आनी वाली नवरात्रि गुप्त नवरात्रि होती है। 9 दिनों तक दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना बहुत ही गुप्त तरीके से की जाती है, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। माना जाता है गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की आराधना करने से समस्त बाधाओं का नाश हो जाता है। मां दुर्गा के स्वरूपों का स्मरण करने के साथ-साथ उनके कुछ मंत्रों का सच्चे मन से जाप करने से व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। मंत्रों का जाप करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि इनका उच्चारण ठीक तरह से किया जाए। तो आइए जानते है कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए-

PunjabKesari Magh Gupt Navratri
Please Goddess Durga by chanting these mantras इन मंत्रों का जाप कर मां दुर्गा को करें प्रसन्न
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुते॥
ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु‍ते॥
ओम गिरिजाय च विद्महे, शिवप्रियाय च धीमहि। तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्॥
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri
गुप्त नवरात्रि में मां के इन स्वरूपों की होती है पूजा
गुप्त नवरात्रि में मां कालिका, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी, कमला देवी की पूजा होती है।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News