Chaitra Navratri 2026 Date: ये है होली के बाद चैत्र नवरात्रि का पूरा शेड्यूल, पढ़ें 9 दिन की पूरी जानकारी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 10:05 AM (IST)
Chaitra Navratri 2026 Date, Muhurat and Calendar: होली के बाद हिंदू धर्म का अगला बड़ा पर्व चैत्र नवरात्रि आता है। यह पर्व मां दुर्गा की उपासना के लिए समर्पित होता है, जिसमें भक्त नौ दिनों तक मां अंबे के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और समापन राम नवमी के दिन होता है।
चैत्र नवरात्रि का पहला दिन कई क्षेत्रों में युगादी और गुड़ी पड़वा के रूप में भी मनाया जाता है। नवरात्रि पर्व की शुरुआत कलश स्थापना (घटस्थापना) के साथ होती है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व होता है।

चैत्र नवरात्रि 2026 कब से कब तक? (Chaitra Navratri 2026 Start and End Date)
ज्योतिष पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से होगी और समापन 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को राम नवमी के दिन होगा। इस वर्ष पूरे 9 दिन की नवरात्रि रहेगी। यानी इस बार नवरात्र घट नहीं रहे हैं, जो भक्तों के लिए शुभ संकेत माना जाता है।
चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त 2026 (Chaitra Navratri Kalash Sthapana Muhurat 2026)
कलश स्थापना नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण कर्म होता है। वर्ष 2026 में घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार है प्रातः काल शुभ मुहूर्त: सुबह 06:52 से 07:43 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त:
दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक
प्रतिपदा तिथि का आरंभ 19 मार्च 2026 सुबह 06:52 बजे से होगा और इसका समापन 20 मार्च 2026 सुबह 04:52 बजे पर होगा। इस दिन मीन लग्न सुबह 06:26 से 07:43 बजे तक रहेगा, जो कलश स्थापना के लिए शुभ माना गया है।

चैत्र नवरात्रि 2026 का 9 दिनों का पूरा कैलेंडर
| दिन | तिथि | तारीख | देवी स्वरूप |
| पहला | प्रतिपदा | 19 मार्च, गुरुवार | मां शैलपुत्री |
| दूसरा | द्वितीया | 20 मार्च, शुक्रवार | मां ब्रह्मचारिणी |
| तीसरा | तृतीया | 21 मार्च, शनिवार | मां चंद्रघंटा |
| चौथा | चतुर्थी | 22 मार्च, रविवार | मां कुष्माण्डा |
| पांचवां | पंचमी | 23 मार्च, सोमवार | मां स्कंदमाता |
| छठा | षष्ठी | 24 मार्च, मंगलवार | मां कात्यायनी |
| सातवां | सप्तमी | 25 मार्च, बुधवार | मां कालरात्रि |
| आठवां | अष्टमी | 26 मार्च, गुरुवार | मां महागौरी |
| नौवां | नवमी | 27 मार्च, शुक्रवार | मां सिद्धिदात्री |
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
