Maa Vaishno Devi News : वैष्णो देवी भक्तों के लिए बड़ी राहत, वैष्णो देवी यात्रा पुराने रास्ते से शुरू

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 08:36 AM (IST)

जम्मू (एजैंसी) : जम्मू-कश्मीर के हिमकोटी मार्ग पर भारी भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी की यात्रा को पारंपरिक पुराने रास्ते (बाणगंगा मार्ग) की ओर मोड़ दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हिमकोटी मार्ग पर भू-स्खलन होने से सड़क पर मलबा आने के कारण यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। 

उन्होंने कहा, ‘श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर इस रास्ते को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। कर्मचारी मलबे को हटाने और रास्ते को ठीक करने का काम कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया, ‘शनिवार को शाम 4 बजे तक लगभग 17,000 श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं।’

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa