Mata Vaishno Devi news: चौथे नवरात्र पर मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों का आंकड़ा 1.83 लाख के पार

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 11:25 AM (IST)

कटड़ा (अमित): शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन के लिए आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं। नवरात्र के शुरुआती तीन दिनों में ही 1,41,995 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, बुधवार को नवरात्र के चौथे दिन भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को करीब 41963 ने यात्रा के लिए आरएफआईडी कार्ड प्राप्त किए। इसे मिलाकर नवरात्र के चार दिनों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या लगभग 1,83, 958 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन पर मां भगवती की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। इन श्रद्धालुओं की सुविधाजनक दर्शनों के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की टीमें दिन-रात कार्य कर रहे हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News