Shardiya Navratri 8th Day: मां महागौरी की आराधना से दूर होते हैं सब संकट

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2023 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ  

8th day of navratri maa mahagauri katha: नवरात्रि के आठवें दिन आद्यशक्ति के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इनके सभी वस्त्र तथा आभूषण श्वेत होने के कारण इन्हें श्वेताम्बरघरा भी कहा जाता है। शिव पुराण के अनुसार पार्वती रूप में उन्होंने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इस वजह से माता का पूरा शरीर काला पड़ गया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न भगवान शिव ने माता के काले शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमणि बना दिया। इसी से इनका नाम महागौरी पड़ा।

Such is the form of Maa Mahagauri ऐसा है मां महागौरी का स्वरूप
मां महागौरी साक्षात अन्नपूर्णा स्वरूप तथा अत्यन्त सौम्य हैं। इनका स्वरूप बहुत ही उज्ज्वल कोमल श्वेतवर्णा और श्वेत वस्त्रधारी चार भुजाओं वाली मां गौरी अपने दो हाथों में त्रिशूल और डमरू लिए हैं। जबकि अन्य दो हाथों से वर और अभय प्रदान करती हैं। ये सफेद वृषभ यानी बैल पर सवार हैं। ये धन, वैभव तथा समस्त प्रकार के ऐश्वर्य को प्रदान करने वाली हैं।

PunjabKesari Maa mahagauri

Maa Mahagauri Puja Vidhi ऐसे करें मां महागौरी की पूजा
नवरात्रि के आठवें दिन स्नान-ध्यान आदि से निवृत्त होकर मां का ध्यान करते हुए उन्हें धूप, दीप, पुष्प, इत्र आदि अर्पित करें। तत्पश्चात उनके निम्न मंत्र का न्यूनतम 108 बार या अधिक से अधिक जितना हो सके, उतना जप करें। इसके बाद उन्हें नैवेद्य आदि अर्पण कर उनका आशीर्वाद लें।

PunjabKesari Maa mahagauri   

Maa Mahagauri Mantra: या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

इनकी पूजा से कुंवारी लड़कियों को मनचाहे पति की प्राप्ति होती है। जबकि जो पुरुष इनकी पूजा करते हैं, उनका पूरा जीवन सुखमय बीतता है। इनके भक्तों को न तो इस जीवन और न ही आगे के जीवन में किसी प्रकार के कोई कष्ट सहने पड़ते हैं, वरन उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Maa mahagauri

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News