Astrology: एक ऐसा मसाला जो आपको बनाएगा बेहद मालामाल

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Luxurious Life In Vedic Astrology: ज्योतिष शास्त्र वेदांत का एक ऐसा विषय है। जिससे हमने ग्रहों की स्थिति, उसकी खगोलीय बनावट, दूरी, प्रकार का ज्ञान प्राप्त किया। ज्योतिष शास्त्र ने हमें नक्षत्रों का, ग्रहों का, होरा शास्त्र, ब्राहमंड को समझने का तरीका बताया। ज्योतिष वेदों जितना ही पुराना शास्त्र है। मतानुसार गर्ग ऋषी को ब्रह्मा जी ने इस विद्या का प्रसार जन मानस के कल्याण के लिए करने की आज्ञा दी। तब से ये शास्त्र हमारे जीवन को सुलभ बनाने में, आने वाली घटना से सजग होने में, स्याओं के हल जानने में सहायक रहा है।

PunjabKesari luxurious life in astrology

Multi millionaire vedic astrology: मैं इस अमूल्य ज्ञान को देख कर और अपने ऋषिओं की दूरदर्शिता, ज्ञान को देख कर अचम्भित रह जाती हूं। आज हम टेलीस्कोप, सैटेलाइट द्वारा देख सकते हैं कि शनि ग्रह सौरमंडल के एक्सिस में थोड़ा टेढ़ा हो कर घूमता है और एक तरफ को झुका हुआ है। तो ये बात हज़ारों वर्ष पहले के हमारे ग्रंथ, शास्त्र बताते ही है कि शनि ग्रह एक टांग से टेढ़ा चलते हैं, मध्यम गति के ग्रह हैं, अन्धकार के कारक हैं। जो कि आज की साइंस हमें बताती है कि सूर्य से दूर होने के कारण वहां रोशनी नहीं है। ये सब गणना हमारे शास्त्रों में पहले से उल्लेखनिय है। गर्व से कहा जा सकता है की भारतीय संस्कृति में हर विषय का ज्ञान व समाधान दोनों ही हैं।

How rich will i be astrology: ज्योतिष आपको जन्म, शिक्षा, नौकरी, व्यापार, विवाह, संतान, धन, सम्पदा, रोग, मृत्यु, खर्च सब विषयों की जानकारी देता है। इसकी मदद से आप अपने अर्थ व्यवस्था से जुड़े ग्रहों व भावों का उपचार कर मालामाल हो सकते हैं।

Ultra rich astrology: धन वृद्धि के लिए जन्म कुंडली का दूसरा भाव शुभ होना बेहद जरूरी है। धर्म स्थान में प्रतिदिन अपने आराध्य के दर्शन करने जाएं। आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी।

PunjabKesari luxurious life in astrology

Comfortable Life in Astrology:  सुख की प्राप्ति के लिए माता के चरणों से अच्छी जगह दूसरी नहीं। उनके चरण स्पर्श करने पर पूरी दुनिया के सुख की प्राप्ति होती है।

How to earn money: हमें अपनी अर्जित की विद्या से धन कमाना आना बेहद ज़रूरी है। इसलिए धर्म स्थान की साफ-सफाई से, बड़ों और गुरुओं की इज्जत करने से आप एक सफल व धनवान व्यक्ति बनते हैं।

Role and Importance of Venus in Astrology: ऐश्वर्यपूर्ण जीवन के लिए शुक्र अच्छा होना बेहद जरूरी है। 

Luxurious Life: ज्योतिष ऐसा मसाला है, जिसके उपयोग से आप वैभवशाली जीवन जी सकते हैं। गाय, स्त्री, और ज़मीन की सेवा करने से आप अनंत वैभव की प्राप्ति करते हैं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

PunjabKesari luxurious life in astrology


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News