Ludhiana Jagannath Rath Yatra: लुधियाना में निकली ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 06:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
लुधियाना (सोनू): इस्कॉन लुधियाना-कुरुक्षेत्र एवं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी लुधियाना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन लुधियाना में हुआ जिसमें पंजाब केसरी ग्रुप के संयुक्त सम्पादक अविनाश चोपड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, ‘आप’ पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक दलजीत ग्रेवाल भोला, मेयर प्रिं. इंद्रजीत कौर, कांग्रेस के भारत भूषण आशु मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।
अविनाश चोपड़ा ने रथयात्रा का विधिवत शुभारम्भ रथ के आगे सोने से जड़ित झाड़ू लगाकर किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ जी के आगे समस्त जगत के मंगल की कामना की। इस अवसर पर इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास, इस्कॉन लुधियाना के अध्यक्ष नरोत्तम नंद दास, चेयरमैन राजेश ढांडा, प्रधान सतीश गुप्ता, महासचिव एडवोकेट संजीव सूद बांका सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।