Shri Jagannath mandir news : भक्तों के लिए जरूरी सूचना ! सोमवार यानी आज 4 घंटे विश्राम करेंगे ब्रह्मांड के स्वामी, खसपड़ा लागी नीति के चलते दर्शन बंद
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 10:36 AM (IST)
Jagannath Temple Puri News : पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर से भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। आज, 9 मार्च 2026 (सोमवार) को मंदिर में एक विशेष और गुप्त अनुष्ठान संपन्न किया जाना है, जिसके कारण श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था कुछ समय के लिए स्थगित रहेगी।
दर्शन के लिए महत्वपूर्ण समय (9 मार्च)
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज शाम को 4 घंटे के लिए मंदिर के द्वार आम जनता के लिए बंद रहेंगे।
दर्शन बंद रहने का समय: शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।
वजह: पवित्र खसपड़ा लागी नीति का आयोजन।
दर्शन कब शुरू होंगे: रात 10:00 बजे अनुष्ठान पूरा होने के बाद श्रद्धालु पुनः महाप्रभु के दर्शन कर सकेंगे।
क्या है खसपड़ा लागी नीति ?
यह एक अत्यंत प्राचीन और गोपनीय परंपरा है, जिसे दिव्य उपचार के रूप में भी जाना जाता है।
विग्रहों की सुरक्षा: श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रह (मूर्तियां) नीम की लकड़ी से बने होते हैं। रथ यात्रा और होली जैसे बड़े उत्सवों के दौरान धूप, बारिश और अन्य पर्यावरणीय कारणों से विग्रहों को जो सूक्ष्म क्षति पहुंचती है, उसे ठीक करने के लिए यह सेवा की जाती है।
सफेद वस्त्र और औषधीय लेप: इस नीति के दौरान दइतापपति सेवायतों द्वारा महाप्रभु के श्रीअंगों (विशेषकर चरणों) पर सफेद सूती वस्त्र चढ़ाया जाता है और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का लेप लगाया जाता है ताकि काष्ठ विग्रह सुरक्षित रहें।
गोपनीयता: यह अनुष्ठान पूरी तरह गुप्त होता है। इस दौरान गर्भगृह में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहता है और मंदिर के चारों द्वार बंद कर दिए जाते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
