Adi Kailash Yatra 2026 : आदि कैलाश यात्रा 8 मई को शुरू होगी
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 07:46 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पिथौरागढ़ (ब्यूरो): उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की व्यास घाटी में भगवान शिव के धाम की प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रा इस वर्ष 8 मई को प्रदेश के 3 स्थानों से शुरू होगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यात्रा की नोडल एजैंसी ‘कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड’ के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि हल्द्वानी, टनकपुर और धारचूला से श्रद्धालुओं के कुल 15 जत्थे आदि कैलाश की यात्रा करेंगे।
