Kedarnath, Yamunotri portals close for winter: केदारनाथ व यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 07:29 AM (IST)

रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी (एजैंसी): उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध उच्च गढ़वाल हिमालयी धामों केदारनाथ तथा यमुनोत्री के कपाट बुधवार को भैया दूज के पावन पर्व पर विधि-विधान व धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में स्थित 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट विशेष पूजा-अर्चना के बाद सुबह 8.30 बजे श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। 

गढ़वाल हिमालय के 4 धामों में शामिल यमुनोत्री धाम के कपाट भी बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अनुराधा नक्षत्र में सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए।   

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News