लव राशिफल 23 सितंबर- दिल की डाली पे कलियां सी खिलने लगी जब निगाहें निगाहों से मिलने लगी

punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 03:50 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पार्टनर के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नए रिश्तों की संभावना भी प्रबल है। सिंगल सच्चे प्यार की तलाश में रहेंगे। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आपका धैर्य और समझदारी आज प्यार में रंग लाएगी। किसी पुरानी अनबन का समाधान होगा। रिश्तों में स्थिरता आएगी। सिंगल क्रश के साथ लंच पर जा सकते हैं। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपका आकर्षण बढ़ेगा। नए रिश्तों के लिए शुभ दिन है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल प्रोन मूवी के जरिए अपनी तड़प को दूर करने का प्रयास करें। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्यार के मामलों में आज थोड़ा सावधानी रखें। कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन सही संवाद से सब ठीक हो जाएगा। अपनी भावनाओं को स्पष्ट करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपकी समझदारी से रिश्ते और मजबूत होंगे। सिंगल के लिए रिश्ता आ सकता है। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल क्रस की कही हुई किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा। आपके प्रयासों से रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। सिंगल लोग किसी नए परिचय से प्रभावित हो सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) रिश्तों में गहराई और समर्पण का माहौल रहेगा। आपकी भावनाएं गहरे प्रभाव डालेंगी। आज का दिन प्यार के लिए अनुकूल है।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज किसी नई शुरुआत का दिन है। प्यार के नए अनुभव मिल सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्यार में धैर्य रखें। कुछ मामूली मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वे जल्दी सुलझ जाएंगे। अपने साथी को समझने का प्रयास करें। सिंगल का दिन अच्छा रहेगा। 
 
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आपका प्यार आज खास रहेगा। साथी के साथ समय बिताने की इच्छा जागेगी। पुराने संबंधों को फिर से जीवित करने का अवसर मिलेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपके दिल की बातें आसानी से सामने आएंगी। प्रेम जीवन में सुखद परिवर्तन होंगे। सिंगल अपने जज़्बातों को खुलकर व्यक्त करें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News